पिछले दिनों अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर 347 करोड़ का मुकदमा दर्ज करवा कर चर्चा में रहे 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वह रशियन डांसर पोलिना ग्लैन संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पोलिना जॉनी से 30 साल छोटी बताई जा रही है।
कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगे। उन्हें बेलग्रेड के एक होटल में किस करते हुए भी देखा गया था।
एक हॉलीवुड पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा है- ''पोलिना और जॉनी की मुलाकात लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई थी। पोलिना ने कहा कि वो जल्द शादी करने वाले हैं और जॉनी रशिया जाकर उनके पेरेंट्स से बात भी करेंगे।''
बता दें इससे पहले जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड पर शराब की बोतल फेंककर दाहिने हाथ की बीच की उंगली की हड्डी चकनाचूर करने के आरोप में 347 करोड़ का मुकदमा किया था। डेप ने ऐंबर पर मारपीट का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि हर्ड 2016 में झूठ-मूठ चिल्लाने लगी थीं, "मुझे मारना बंद करो।
साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया।