हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की पाइरेट्स सीरिज की अगली फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन डेड मेन टेल्स नो टेल्स का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार जॉनी डेप के अलावा ऑर्लेंडो ब्लूम, जेवियर बार्डेम, काया स्कोलैंड्रियो और जॉर्जी रश फिल्म में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर पहले की यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में कैप्टन जैक स्पारो को भूतों से टक्कर लेते दिखाया गया है।उल्लेखनीय है कि जैक स्पारो यानि जॉनी ब्लैक पर्ल जहाज के एक शराबी कैप्टन का किरदार निभाते रहे हैं, जो कहने को तो नशे में धुत्त रहता है लेकिन उसका दिमाग काफी तेज है जिससे वह दुश्मनों को परास्त करने में कामयाब रहता है।
फिल्म को 3डी, रीयल 3डी और आई मैक्स 3डी में रिलीज किया जाएगा। 3डी में फिल्म का मजा लेने वालों के लिए अनुभव वाकई रोचक होगा। निर्देशक जोकिम रॉनिंग और इस्पेन सैंडबर्ग डायरेक्टेड यह फिल्म 26 मई 2017 को रिलीज होगी।