फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का 87 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Sun, 10 May 2020 11:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिटिल रिचर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का शनिवार को निधन हो गया। वे 87 साल के थे। संगीतकार के परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बता दें कि रिचर्ड लंबे समय से बीमार थे। रिचर्ड का निधन कैंसर से हुआ। वे इन दिनों अमेरिका के टुल्लाहोमा शहर में रह रहे थे। वह बेहद शानदार अंदाज में पियानो बजाते थे जिसके फैंस दीवाने थे।

विज्ञापन


बता दें कि लिटिल रिचर्ड का जन्म जॉर्जिया (अमेरिका) में दिसंबर 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम रिचर्ड पेन्निमन था। लिटिल रिचर्ड के पिता नहीं चाहते थे कि वो एक गायक बने लेकिन उन्होंने गायक बनकर एक अलग ही फैन जोन तैयार किया।

रिचर्ड के निधन से पूरा हॉलीवुड जगत शोक में है। कई कलाकार लिटिल रिचर्ड के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। उन्हें "टुट्टी फ्रूटी (Tutti Frutti)" और "लॉन्ग टॉल सैली (Long Tall Sally)" के लिए भी जाना जाता है। इनकी 3 करोड़ से ज्यादा प्रतियां दुनियाभर में बिकी थीं। सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे रिचर्ड को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें