पीट डेविडसन के साथ एरियाना ग्रांडे
- फोटो : Social Media
'नो टियर लेफ्ट टू क्राई' की गायिका एरियाना ग्रांडे ने पिछले साल 'सैटर्डे नाइट लाइव' स्टार पीट डेविडसन से सगाई तोड़ दी थी। अलग होने के एक साल बाद भी पीट, एरियाना का ख्याल रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने टूटे रिश्ते पर बात की।
पीट ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि वो खुश होगी। मैं इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी करना चाहता क्योंकि मुझे वो सही नहीं लगता। मैं जो महसूस करता हूं उसे अपने काम के जरिए दिखाता हूं।
सगाई टूटने के दो दिन बाद ग्रांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट में स्पष्ट तौर पर 'तनाव' के बारे में बात करने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की थी। दोनों ने पिछले साल जून में सगाई की पुष्टि की थी।
बात करें एरियाना के करियर कि तो उन्हें हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड में नामांकन हासिल हुआ है। इसके अलावा खबर है कि वह पिछले तीन हफ्तों से बहुत अधिक बीमार हैं और शायद इसके चलते वह अपने आने वाले कई कार्यक्रमों को रद्द कर सकती हैं।
एरियाना ग्रांडे इस समय इंस्टाग्राम की मोस्ट फॉलोड वीमन हैं। एरियाना को पिछले 4 महीनों में 13 मिलियन से ज्यादा नए फॉलोअर्स मिले हैं। फिलहाल उन्हें कुल 167.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर अब इनके फॉलोअर सबसे ज्यादा हैं।
इससे पहले सेलेना गोमेज को इंस्टाग्राम पर मोस्ट फॉलोड वीमन सेलिब्रिटी के तौर पर जाना जाता था लेकिन अब ये खिताब एरियाना के पास है। हालांकि एरियाना और सेलेना फुटबॉल स्टार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे हैं।