फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paul Teal Dies: 'वन ट्री हिल' स्टार पॉल टील का 35 की उम्र में निधन, मंगेतर ने भावुक नोट के साथ दी श्रद्धांजलि

Tue, 19 Nov 2024 12:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'वन ट्री हिल' फेम स्टार पॉल टील का निधन हो गया है। अभिनेता ने महज 35 की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
मंगेतर के साथ पॉल टील - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडब्ल्यू के शो 'वन ट्री हिल' के सातवें सीजन में नजर आ चुके अभिनेता पॉल टील का निधन हो गया है। 'वन ट्री हिल' में अभिनेता ने जोश एवरी का किरदार निभाया था। महज 35 वर्षीय पॉल ने कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। टील के निधन की पुष्टि एसटीडब्ल्यू टैलेंट एजेंसी से उनके प्रतिनिधियों ने की। 

विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने साझा की दुखद खबर 

पॉल टील के निधन की दुखद खबर साझा करते हुए उनके प्रतिनिधियों ने कहा, 'उनकी असाधारण प्रतिभा और दयालु भावना ने उन सभी के दिलों को छू लिया, जिन्हें उन्हें जानने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने लिखा, 'वह अपने पीछे जो शून्य छोड़ गए हैं, उसे गहराई से महसूस किया जाएगा।'

मंगेतर ने लिखा भावुक नोट 

पॉल टील की मंगेतर एमिलिया टोरेलो ने इंस्टाग्राम पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एमिलिया ने लिखा, 'पॉल, आप मेरे जीवनसाथी, मेरे जल्द ही होने वाले पति, मेरी चट्टान और मेरा भविष्य थे। आपने मुझे खूब हंसाया। आपने मेरे दिल को प्यार से भर दिया, लेकिन आप बहुत जल्दी चले गए वो भी उस लड़ाई में जिसे आपने बेहद बहादुरी से लड़ी।'


मंगेतर ने खुद को बताया भाग्यशाली 

उन्होंने नोट के अंत में लिखा, 'जबकि मेरा एक हिस्सा आपके साथ मर गया, मैं जीवन में खुशी पाने के लिए उतनी ही मेहनत से लड़ने का वादा करती हूं जितना आपने हर दिन जीने के लिए संघर्ष किया। दुनिया भाग्यशाली है कि उसे पॉल टील के साथ एक पल भी मिला। और मैं इसमें सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं, क्योंकि मुझे आपको अपना कहने का मौका मिला, मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी।'
विज्ञापन

पॉल टील का शानदार करियर 

'वन ट्री हिल' में दमदार भूमिका के अलावा, टील का करियर फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सफल रहा। वह एड्रियन लिन की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'डीप वॉटर' (2022) में दिखाई दिए, जिसमें बेन एफ्लेक और एना डी अरमास ने अभिनय किया था, और पेट्रीसिया क्लार्कसन की आगामी फिल्म 'लिली' में उनकी भूमिका थी। टील ने लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाईं, जिनमें 'गुड बिहेवियर', 'डायनेस्टी', 'द वॉकिंग डेड', 'आउटर बैंक्स', 'द स्टेयरकेस' और 'जॉर्ज एंड टैमी' शामिल हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें