फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैक्सन की बेटी ने माना इस मॉडल संग समलैंगिक रिश्ता, भाई बोला- पापा गर्व करते

Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन ने कबूल लिया कि वो लेस्बियन (समलैंगिक) हैं। 19 वर्षीय पैरिस ने माना कि वो ब्रिटिश ग्लैमरस मॉडल और एक्ट्रेस कारा डेलेवेन के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये जानते ही पैरिस के भाई प्रिंस ने कहा कि अगर आज उनके पिता माइकल जैक्सन जिंदा होते तो उन्हें ये जानकर गर्व महसूस होता।
विज्ञापन

2 of 4
लंबे समय से पैरिस और कारा के संबंधों की चर्चा मीडिया जगत में फैली थी। मगर ये पहली बार हुआ है जब दोनों में से किसी ने इस बारे में खुलकर बात की। जैक्सन परिवार भी पैरिस के इस चुनाव से खुश है। बीते दिनों ही पैरिस और कारा एक दूजे को किस करती नजर आई थीं। जिसकी बाद ये तस्वीर जमकर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल,वो एक डबल डेट थी। उनके साथ तब मैकॉले कल्किन और उनकी गर्ल फ्रेंड ब्रेंडा स्ट्रॉन्ग मौजूद थीं। जैक्सन ने एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर अपना और डेलेवेन का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे दोनों साथ में स्ट्रॉबेरी खा रही थीं और साल 2015 में आई फिल्म कैरल देख रही थीं। यह फिल्म लेस्बियन संबंधों पर आधारित थी।
विज्ञापन

4 of 4
मई 2017 में एमटीवी मूवी एंड टीवी एवॉर्ड्स फंक्शन में दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर मुलाकातों का सिलसिला तेज होता गया। अब दोनों के रिश्तों की कहानियां दुनियाभर में मशहूर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें