फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Hilton: सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन करोड़ों रुपये की संपत्ति की हैं मालकिन, डोनाल्ड ट्रंप से भी है कनेक्शन

Mon, 17 Feb 2025 08:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हॉलीवुड सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन का जन्मदिन (17 फरवरी 1981) है। वह नब्बे के दशक में हॉलीवुड में बतौर मॉडल, सिंगर और एक्टर काफी पॉपुलर रही हैं। पेरिस हिल्टन के जन्मदिन के मौके पर जानिए, उनके करियर, पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ अनुसने किस्से। 
विज्ञापन
हॉलीवुड सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भारत में भी खूब पॉपुलर हैं। ऐसी ही एक सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन भी हैं। वह लगभग हर फील्ड में हाथ आजमा चुकी हैं। मॉडल, एक्टर, सिंगर सभी कुछ रह चुकी हैं। साथ ही बतौर बिजनेस वूमेन भी काफी पाॅपुलर हैं। वह एक रईस अमेरिकी होटल चैन मालिक हिल्टन परिवार से संबंध रखती हैं और उनके नाम करोड़ों की संपत्ति है।
विज्ञापन

पेरिस हिल्टन  - फोटो : इंस्टाग्राम

मॉडलिंग से शुरुआत 
पेरिस हिल्टन अमेरिका के न्यू यॉर्क में पैदा हुईं और लॉस एंजिल्स में बड़ी हुईं। वह कॉर्नेड हिल्टन की पोती हैं, जो मशहूर अमेरिकी हिल्टन होटल चैन के मालिक हैं। पेरिस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप, जो आज अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, ने कभी अपनी मॉडलिंग एजेंसी के जरिए मौका दिया। कम ही समय में पेरिस मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हो गईं। इसके बाद 90 के दशक में पेरिस हिल्टन ने कई रियालिटी शो किए, जिसमें ‘द सिंपल लाइफ’,  ‘पेरिस हिल्टन माय न्यू बॉयफ्रेंड’, ‘द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू पेरिस’ और ‘कुकिंग विद पेरिस’। इन सभी शो में उन्होंने अपनी जिंदगी दर्शकों को दिखाई। पेरिस ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया, अपने सिंगल एल्बम निकाले, बतौर डिस्क जॉकी भी काम किया। कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी वह नजर आईं। 

 


 

पेरिस हिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम-@parishilton
इतनी संपत्ति है पेरिस हिल्टन के नाम 
सफल होने के बाद पेरिस हिल्टन ने साल 2004 में बिजनेस वूमेन के तौर पर काम करना शुरू किया। अपने नाम के ब्रांड, परफ्यूम लॉन्च किए। वह हॉलीवुड की सबसे अमीर सेलिब्रिटी में से एक बनी गईं। माना जाता है कि वह लभगग 2600 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वैसे उनकी संपत्ति और भी ज्यादा हो सकती थी, अगर अपने दादा से हिल्टन होटल चैन वाली प्रॉपर्टी भी मिलती। लेकिन दादा ने पेरिस को अपनी 5 अरब की संपत्ति से बेदखल कर दिया है। ऐसे में जो कुछ भी संपत्ति पेरिस के पास है, वह खुद की कमाई हुई है। 

एब्यूज की कहानी साझा की
पेरिस हिल्टन ने कुछ साल पहले एक बहादुरी भरा कदम उठाया, जब उन्होंने अपने यौन शोषण की कहानी दुनिया के साथ साझा की। पेरिस हिल्टन ने बताया जब वह टीनएजर थी तो किसी व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ दिया और उनका यौन शोषण किया। इस सदमे से उबरने में पेरिस हिल्टन को कई साल लगे। 
विज्ञापन

पेरिस हिल्टन अपने पति और बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@parishilton
सेरोगेसी से बनीं मां
पेरिस हिल्टन अपने करियर की वजह से ही चर्चा में नहीं रहीं। वह सेरोगेसी से दो बार मां बनने के कारण भी खबरों में आईं। पेरिस हिल्टन का एक बेटा फिनिक्स और एक बेटी है। दोनों ही बच्चे सेरोगेसी से पैदा हुए। पेरिस अपने बच्चों के साथ खुशी भरे पलों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अकसर शेयर करती हैं। 

लॉस एंजिल्स की आग में जल गया घर 
पिछले दिनों अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में भयावह आग लगी थी। इस आग में पेरिस हिल्टन का 80 लाख डॉलर का घर भी जल गया। यह घर पेरिस के लिए इसलिए खास था क्योंकि उनके बेटे फिनिक्स ने यही सबसे पहले अपने कदम रखे थे। अपने घर के जलने का दर्द पेरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें