फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के बाद पीटर डिंकलेज का भी मिला हमशक्ल, पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में करता है काम

Mon, 25 Mar 2019 06:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Peter Dinklage and Rozi Khan - फोटो : social media
विज्ञापन
बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी हमशक्ल की वजह से काफी चर्चा में थीं। उनकी हमशक्ल मशहूर सिंगर जूलिया माइकल्स को बताया गया। अब टीवी चैनल एचबीओ की ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में टायरिन लैनिस्टर का किरदार करने वाले एक्टर पीटर डिंकलेज का भी हमशक्ल मिल गया है। 
विज्ञापन


पीटर डिंकलेज के हमशक्ल की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके जैसे दिखने वाले व्यक्ति का नाम रोजी खान है। 25 साल के रोजी पाकिस्तान के मनसेहरा के रहने वाले हैं। इन दिनों रोजी खान पाकिस्तान के स्टार बन गए हैं। हर कोई उन्हें पीटर डिंकलेज का हमशक्ल बता रहा है और अपने साथ तस्वीर क्लिक कर रहा है। 

एएफपी को दिए अपने एक इंटरव्यू में रोजी खान ने बताया, ' जब मैं कहीं जाता हूं तो कोई भी मेरे पास आकर पीटर डिंकलेज की तस्वीर दिखाते हुए कहता हैं सर फेसबुक पर आपके साथ ये कौन है और मैं कहता हूं कि ये मेरा दोस्त है। बहुत बार मैं पीटर डिंकलेज को अपना भाई बताता हूं। हैरान करने वाली बात यह है कि रोजी खान और पीटर डिंकलेज दोनों का कदम 4 फीट 5 इंच है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो रोजी पाकिस्तान के एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। आपको बता दें कि टीवी चैनल एचबीओ ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के दीवाने दुनियाभर में हैं। ये दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीवी सीरीज है। इस सीरीज का हर एक किरदार अपने आप में खास होता है जिनका हर कोई फैन है। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। जल्द गेम ऑफ थ्रॉन्स के आखिरी सीजन भी सामने आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें