'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबर आई है। जी हां, मेकर्स ने 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' का पहला लुक जारी कर दिया है। इस वेब सीरीज में नजर आने वाले क्रीचर्स 'द ओर्क्स' की दुनिया को और एक्सप्लोर करने का वक्त आ गया है। बता दें कि 'द रिंग्स ऑफ पावर' की टाइमलाइन सेकंड एज में होने वाली है। यही वजह है कि सीरीज में हमें 'द ओर्क्स' पूरे मिडल-अर्थ पर फैले नजर आएंगे। हालांकि 'द ओर्क्स' की संख्या बहुत कम है, इसलिए उन्हें अपने सर्वाइवल की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।