'द ओर्क्स' इस बार कैसे होंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए 'द रिंग्स ऑफ पावर' के प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के हेड जेमी विल्सन और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर लिंडसे वेबर कहते हैं, "हमने शुरू से ही तय कर लिया था कि हम इसे एक बहुत रियलिस्टिक शो बनाएंगे। बहुत सोच-विचार करने के बाद समझ आया कि हमें 'द ओर्क्स' का लुक अलग, खतरनाक और ज्यादा रॉ रखना पड़ेगा।
मालूम हो कि, इस सीरीज का पहला पार्ट यानी फेलोशिप ऑफ द रिंग 2001 में आया था। वहीं दूसरा पार्ट 'द टू टॉपर्स ऑर' एक साल बाद यानी 2002 में, तीसरा पार्ट 'द रिटर्न ऑफ द किंग' 2003 में आया था। बताया जा रहा है कि अब जो रिलीज होने वाली है वह सबसे महंगी और बड़ी सीरीज होगी, जो 2 सितंबर को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।