फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर में हुई एक और बड़ी गलती, जिंदा शख्स को दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 28 Feb 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अाॅस्‍कर
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड में गलती की बात करें तो लोगों को अभी तक एक ही बड़ी गलती दिखाई दी होगी। वो ये कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'मूनलाइट' को दिया जाना था लेकिन उसकी जगह 'ला ला लैंड' का नाम बोल दिया गया। लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा भी इस अकेडमी अवॉर्ड में एक और बड़ी गलती हुई।
विज्ञापन


जी हां, अवॉर्ड के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी जिनका निधन हो चुका है। इसी में हॉलीवुड की फेमस फैशन डिजायनर जैनेट पेटरसन का भी नाम आया। जिनका निधन 21 अक्टूबर 2016 को हुआ था। लेकिन जब फोटो सामने आई तो लोगों ने देखा कि जैनेट की जगह हॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर जैन चैपमैन की तस्वीर लगी थी। 

जबकि जैन बिलकुल ठीक हैं। ये देख लोग हैरान रह गए। उस समय तो कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन बाद में ट्विटर पर लोगों ने इस बारे में अपनी बात कही। बता दें कि जैनेट और जैन बहुत अच्छी दोस्त भी थीं। इतनी बड़ी भूल को देखने के बाद जैन ने एक बयान जारी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरी प्यारी दोस्त की जगह अपनी तस्वीर देखकर बहुत बुरा लगा। जैनेट चार बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी भूल होना बेहद दुखद है। खैर, मैं जिंदा हूं और अभी भी प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हूं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें