फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2025: खत्म हो गया इंतजार, जानिए कब और कहां होंगे 97वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन

Thu, 23 Jan 2025 07:34 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

97वें ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेशन की तारीख का ऐलान हो गया है। आइए आपको बतातें हैं कब और कितने बजे से इस नॉमिनेशन का ऐलान होने वाला है।
विज्ञापन
ऑस्कर और बाफ्टा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

97वें ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन की तारीख सामने आ गई है। ये नॉमिनेशन पहले 17 जनवरी को होने थे। इसकी तारीख बदल गई है। अकादमी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

23 जनवरी को होंगे नॉमिनेशन
जानकारी में बताया गया कि ये नॉमिनेशन राचेल सेनोट और बोवेन यांग करेंगे। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अकादमी ने इस बात की घोषणा की है। ये नॉमिनेशन आज यानी 23 जनवरी को लॉस एंजिल्स में होने वाला है। आपको बता दें भारत के समयानुसार ये नॉमिनेशन 23 जनवरी को शाम 7 बजे से होंगे।

पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
साथ ही उन्होंने आगे लिखा, 'आप इसे Oscar.com, Oscars.org, ABC, Hulu, Disney+ और अकादमी के TikTok, YouTube, Instagram और Facebook पर स्ट्रीम कर सकते हैं'। इससे पहले ऑस्कर नॉमिनेशन पहले 17 जनवरी को होने थे, लेकिन लॉस एंजिल्स के विनाशकारी जंगल की आग के चलते इन्हें रद्द कर दिया गया था। अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर ने एक पत्र में लिखा था, 'हम उन सभी को गहरी संवेदनाएं भेजते हैं जो इस आग से प्रभावित हुए हैं'।
 
विज्ञापन

लॉस एंजिल्स की आग से पड़ा प्रभाव
 लॉस एंजिल्स में बुधवार रात के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय फीचर शॉर्टलिस्ट स्क्रीनिंग को सप्ताह के आखिर में पोस्टपोन किया गया है। 11 जनवरी को एलए और न्यूयॉर्क शहर में होने वाले लॉस एंजिल्स साउंड ब्रांच बेक-ऑफ और मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट ब्रांच बेक-ऑफ को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि ऑस्कर समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 को होगा। कॉनन ओ'ब्रायन ऑस्कर समारोह की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें