फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2022: रेड कारपेट पर सितारों ने अपने लुक्स से लगाए चार-चांद, किर्स्टन डंस्ट से लिली जेम्स तक इन अभिनेत्रियों ने लूटी लाइमलाइट

Mon, 28 Mar 2022 10:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Oscars 2022 - फोटो : Variety
ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड है, जिस पर सिर्फ सिनेप्रेमी की नजर ही नहीं रहती। बल्कि फिल्मी दुनिया से जुड़ा हर कलाकार इस अवार्ड नाइट का बेसब्री से इंतजार करता है। ऑस्कर 2022 का समारोह कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस अवार्ड शो में अलग-अलग कैटेगरी में कई सितारों को सम्मानित किया गया, तो कई फिल्मों ने भी ये अवार्ड अपने नाम किया। लेकिन इस बीच, इस अवार्ड शो में शामिल होने वाले सितारों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रेड कारपेट पर उतरे सेलेब्स ने अपने लुक्स से शो में चार-चांद लगा दिए। आइए आपको शो के उन सितारों के लुक्स दिखाते हैं, जो काफी पॉपुलर हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Jessica Chastain - फोटो : Variety
जेसिका चैस्टेन
जेसिका चैस्टेन हॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो ऑस्कर अवार्ड शो में शानदार लुक में नजर आईं। वह जब रेड कारपेट पर उतरीं, तो उन्होंने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जेसिका चैस्टेन इस मौके पर पर्पल कलर के गाउन में दिखी थीं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 10
Saniyya Sidney - फोटो : Variety
सानिया सिडनी
अमेरिकन एक्ट्रेस सानिया सिडनी ऑस्कर समारोह में मल्टी कलर्ड गाउन में नजर आईं। स्लिव लेस गाउन में वह काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक व्हाइट इयररिंग और बालों का बन बनाकर पूरा किया था। अपने ओवर ऑल लुक में सानिया सिडनी स्टनिंग लग रही थीं।

4 of 10
Este Haim, Alana Haim and Danielle Haim - फोटो : Variety
अलाना हेम
अलाना हेम इस खास मौके पर एस्टे हेम और डेनियल हेम के साथ नजर आईं। वह सिल्वर कलर के गाउन में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। रेड कारपेट पर जब वह अकेले पोज दे रही थीं, तब उनकी स्माइल ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। वहीं, एस्टे हेम ब्लू आउटफिट और डेनियल हेम ब्लैक आउटफिट में कहर ढा रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 10
Jamie Lee Curtis - फोटो : Variety
जेमी ली कर्टिस
इस बार ऑस्कर में सेलिब्रिटीज ने ब्लू कलर का रिबन अपने लुक के साथ जोड़ा था। यह रिबन यूक्रेन के शरणार्थियों के समर्थन में पहना गया था।  इस मौके पर जेमी ली कर्टिस रेड कारपेट पर ब्लू रिबन फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने अपने हाथ में ब्लू रिबन लिया हुआ था और वह कैमरे की तरफ देखकर इस रिबन को दिखाते हुए पोज कर रही थीं।  
विज्ञापन

6 of 10
Lily James - फोटो : Variety
लिली जेम्स
लिली जेम्स भी ऑस्कर 2022  के रेड कारपेट पर अपने लुक से कहर ढा रही थीं। अभिनेत्री ने पिंक कलर का थाई हाई गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक गले में खूबसूरत नेकलेस पहनकर पूरा किया था। लिली अपने ओवरऑल लुक में काफी सुंदर लग रही थीं।
विज्ञापन

7 of 10
Jesse Plemons and Kirsten Dunst - फोटो : Variety
जेसी पेलेमन्स और किर्स्टन डंस्ट
जेसी पेलेमन्स ऑस्कर 2022 के समारोह में अपनी पत्नी क्रिर्स्टन डंस्ट के साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे थे। जेसी पेलेमन्स ब्लैक सूट में हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। तो वहीं, क्रिर्स्टन डंस्ट रेड कलर के ऑफ शॉल्डर गाउन में दिखीं। 

8 of 10
Zendaya - फोटो : Variety
 ज़ैंडेया
ज़ैंडेया इस खास समारोह में बेहद सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लुक में पहुंचीं। ज़ैंडेया ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और सिल्वर लॉन्ग स्कर्ट पहनी थीं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। जैंडेंया ने अपने लुक को मैसी एयरबन से पूरा किया था। 

9 of 10
Kodi Smit-McPhee - फोटो : Variety
कोडी स्मिट-मैकफी
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता कोडी स्मिट-मैकफी भी ऑस्कर 2022 के समारोह में पहुंचे। वह इस मौके पर रॉबिन एग ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आए। इस आउटफिट में वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया था। 
विज्ञापन

10 of 10
Wesley Snipes - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्ली स्निप्स
ऑस्कर 2022 के समारोह में चार-चांद लगाने का काम अभिनेता वेस्ली स्निप्स ने भी किया। वह यहां पर अपने शानदार अंदाज में नजर आए। वेस्ली स्निप्स ने डार्क पर्पल कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें