फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने के लिए टाला गया ऑस्कर समारोह, फरवरी 2022 में होने वाला था अवॉर्ड शो

Fri, 28 May 2021 01:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ऑस्कर पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था।
  • अब यह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।
  • अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर तक की ही रहेगी।
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन करने वाले ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने 2022 में होने वाले समारोह को एक महीने के लिए टालने का फैसला किया है। एएमपीएएस ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था और अब यह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर तक की ही रहेगी। पिछले समारोह में अकेडमी ने कोविड-19 महामारी के कारण पात्रता में बदलाव करते हुए इसे 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था।

अब एक बार फिर उन फिल्मों को पुरस्कारों की दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा जिन्हें थिएटरों में रिलीज किया जाना था लेकिन इसके बजाय उन्हें ऑनलाइन रिलीज किया गया।
विज्ञापन


हाल ही में आयोजित हुए थे अकादमी पुरस्कार समारोह
इससे पहले 93 वां अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को किया गया। यह पुरस्कार अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। ‘नोमैडलैंड’ को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार मिले हैं। अभिनेता एंथनी हॉपकिन्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ब्रिटिश अभिनेता को फिल्म ‘द फ़ादर’ के लिए ये पुरस्कार मिला।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें