बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में 'ग्रीन बुक' को अवॉर्ड मिला।
अल्फांसो कुआरोन को 'रोमा' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।
रामी मालेक ने 'बोहेमियन रैप्सोडी' के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। वहीं ओलिविया कोलमैन को 'द फेवरेट' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए 'शैलो' को ऑस्कर मिला है। इस गाने को लेडी गागा ने गाया है। लेडी गागा का ये पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। बेस्ट ओरिजनल स्कोर का ऑस्कर ब्लैक पैंथर ने अपने नाम किया है।
भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला ऑस्कर
यह फिल्म भारतीय पृष्ठभमि पर आधारित फिल्म है जिसमें पीरियड्स के मुद्दे को उठाया गया है। इस फिल्म को रयाक्ता जहताबची और मैलिसा बर्टन ने निर्देशित किया है।
blackkklansman को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए मिला ऑस्कर
ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए फिल्म 'ग्रीन बुक' को ऑस्कर...
लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए 'स्किन' को ऑस्कर मिला है।
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए फर्स्ट मैन FIRST MAN फिल्म को ऑस्कर मिला है।
बेस्ट एनिमेडेट शार्ट फिल्म के लिए BAO को ऑस्कर मिला है। भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस को बेस्ट डॉक्युमेंटरी शॉर्ट कैटेगरी फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड 2019 से नवाजा गया है।
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए Spider-Man: Into The Spider-verse को ऑस्कर मिला है। इस रेस में Incredibles 2, Isle Of Dogs, Mirai, Ralph Breaks The Internet जैसी फिल्में शामिल थीं।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बने Mahershala Ali
महेरशाला अली (Mahershala Ali) को ग्रीन बुक Green Book के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए BOHEMIAN RHAPSODY को ऑस्कर मिला है। BOHEMIAN RHAPSODY को अब तक 3 ऑस्कर मिल चुका है।
फॉरेन लैग्वेज फिल्म के लिए 'रोमा' को ऑस्कर मिला है।
साउंड एडिटिंग और साउंड मिक्सिंग के लिए BOHEMIAN RHAPSODY को ऑस्कर मिला है।
बेस्ट सिनेमैटोग्रफी के लिए फिल्म रोमा को ऑस्कर मिला है। इस लिस्ट में कोल्ड वॉर, द फेवरेट, नेवर लुक अवे, अ स्टार इज बॉर्न को नॉमिनेट किया गया था। रोमा को अल्फांसो कुआरोन ने डायरेक्टर किया है। इस फिल्म की एक्ट्रेस यालित्जा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन अपनी बहन के बदले दिया था क्योंकि उनकी बहन की तबियत ठीक नहीं थी और जब उन्हें रोल के लिए चुन लिया गया तो यालित्जा ने निर्देशक से कहा था कि वो इस रोल को करना चाहेंगी क्योंकि उनके पास इससे बेहतर करने के लिए कुछ नहीं है।
ब्लैक पेंथर को प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी ऑस्कर मिला है। अब तक ब्लैक पेंथर को 2 ऑस्कर मिल गए हैं। इस बार ऑस्कर में ब्लैक पेंथर ने 6 नॉमिनेशन्स अपने नाम किए।
'ब्लैक पेंथर' को कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर मिला है।
बता दें दुनिया भर से 1.3 बिलियन डॉलर कमाने वाली मार्वल कॉमिक्स किरदार को लेकर बनी 'ब्लैक पेंथर' को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए भी नॉमिनेशन मिला है।
रेजिना किंग को इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक के लिए मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड। इस मौके पर रेजिना किंग इमोशनल नजर आईं। उन्होंने ऑस्कर के लिए अपनी मां को धन्यवाद कहा।
FreeSolo को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए ऑस्कर
फ्री सोलो के अलावा इस लिस्ट में 'हेल काउंटी दिस मॉर्निंग', दिस इवनिंग, माइंडिग द गैप, ऑफ फादर एंड सन्स और आरबीजी को नॉमिनेट किया गया था।
मेकअप एंड हेयर स्टाइलिंग के लिए 'वाइस' ने ऑस्कर अपने नाम किया।
बता दें इस बार अवॉर्ड कैटेगरी को ऑफ एयर दिया जाना था लेकिन विवाद के बाद एकेडमी ने अपना निर्णय वापस ले लिया।
ब्रैडली कूपर को अ स्टार इज बॉर्न के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है।
गायिका लेडी गागा और अभिनेता ब्रैडली कूपर 2019 के ऑस्कर समारोह में अपनी फिल्म 'ए स्टार इज बॉर्न' के 'शैलो' गाने पर प्रस्तुति देंगे।
यहां देखें ऑस्कर 2019 के स्टेज की तस्वीर
कुछ इस अंदाज में नजर आईं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेटेड एक्ट्रेस यालित्जा
फिल्म रोमा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन हासिल करने वाली एक्ट्रेस यालित्जा भी इस बार के ऑस्कर की दावेदार हैं। ये यालित्जा की पहली फिल्म है।
लेडी गागा ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। लेडी गागा को अ स्टार इज़ बॉर्न के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला है। लेडी गागा के गाने शैलो को भी नॉमेनिशन में जगह मिली है।रामी मलेक को इस बार बोहेमियन रैप्सोडी के लिए नॉमिनेशन मिला है।
जेसिका जोन्स बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
जैसन मोमोआ के साथ लिसा बोनेट, सैमुअल जैकसन का दिखा अलग अंदाज
एमी एडम्स को फिल्म 'वाइस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। देखिए रेड कारपेट पर उनका अलग अंदाज।
Big yeehaw energy at the #Oscars right now https://t.co/WhSOCagufD pic.twitter.com/oNpFv1zVla
रेड कारपेट में ग्लेन क्लोज अलग अंदाज में नजर आईं। बता दें इस बार बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में ग्लेन क्लोज सबसे आगे हैं। क्लोज ने अपने फिल्मी करियर के दौरान पांच नामांकन के बावजूद एक भी ऑस्कर नहीं जीता है। हालांकि Golden Globes 2019 में ग्लेन क्लोज को 'द वाइफ' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में एक्ट्रेस ऐल्सी फिशर कुछ इस अंदाज में नजर आईं। ऐल्सी फिशर इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन पाने से चूक गईं।
हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है। 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म 'Roma' और 'The Favourite' को 10-10 नॉमिनेशंस मिले है। अवॉर्ड से पहले रेड कारपेट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। एमा स्टोन और निकोल किडमैन का रेड कारपेट लुक सामने आया है।
गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एमिलिया क्लार्क और जेसन मोमोआ इस बार विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित करने वाले हैं। इस इवेंट के लिए इस साल की नॉमिनेशन की लिस्ट भी आ चुकी है लेकिन अभी कौन बाजी मारेगा ये तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा।
मार्वल कॉमिक्स किरदार को लेकर बनी ब्लैक पेंथर को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस श्रेणी में ब्लैक लेंसमैन, बोहेमियन राप्सोडी, द फेवरिट, ग्रीन बुक, रोमा, अ स्टार इस बॉर्न और वाइस को नामित किया गया है।