एक तरफ जहां ऑस्कर जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने पर फैंस बेहद खुश हुए, वहीं दूसरी ओर इन अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर पहनी गई ड्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी उड़ाया गया।
रेड कार्पेट पर प्रियंका राल्फ और रसो का सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन पहनकर पहुंची। प्रियंका इसमें गजब की खूबसूरत लग रहीं थीं लेकिन उनकी इस ड्रेस में भी कुछ लोगों ने खामियां ढूंढ लीं और अजीबोगरीब कमेंट किए। एक यूजर लिखा, ' प्रियंका की ये ड्रेस बुलेटप्रूफ टिन शीट की तरह लग रही है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रियंका का ये लुक बिल्कुल फर्जी लग रहा है, लग रहा है मानो बिना निमंत्रण के ही पहुंच गई हों।'
@timesofindia @priyankachopra @TOIEntertain looking farzi.smewhere less confidence like she reached without invitation.
— sher khan (@tariqkhanmand) February 27, 2017
@timesofindia @priyankachopra @TOIEntertain it is like a bulletproof hard like a tin sheet
— true caller (@the1nation) February 27, 2017
@timesofindia @TOIEntertain
Scintillating Pornstar. @priyankachopra should put her total cloths down. Her looks will be more stunning.
— Er Suresh Sharma (@ErSKSharma1) February 27, 2017
वैसे जो भी हो, प्रियंका इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। नमस्ते कहकर उन्होंने रेड कार्पेट सभी को जो अभिवादन किया उसने सभी का दिल जीत लिया।