फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : 'कैप्टन अमेरिका' में काम कर चुके ऑस्कर विजेता एक्टर विलियम हर्ट का निधन

Mon, 14 Mar 2022 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया है।
विज्ञापन
विलियम हर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी फ्रैंनचाइजी मार्वल्स की ज्यादातर फिल्मों में काम कर चुके एक्टर विलियम हर्ट ने 13 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 71 वर्ष के थे। विलियम हॉलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक थे, वे ऑस्कर से भी सम्मानित हो चुके थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। 

विज्ञापन


इस बीमारी से थे पीड़ित 
'कैप्टन अमेरिका', 'ब्लैक विडो', 'द इंक्रेडिबल हल्क' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीतने वाले अभिनेता विलियम हर्ट ने कैंसर से लड़ते हुए दम तोड़ा। इस गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की बात खुद विलियम ने साल 2018 में बताई थी। वह टर्मिनल प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, जो उनकी उनकी हड्डियों तक फैल चुका था। वह लंबे समय से इससे जूझ रहे थे और काफी कोशिश करने के बाद जिंदगी की जंग हार गए।

बेटे ने जताया दुख
उनके बेटे विल ने अपने पिता के निधन के बारे में बात करते हुए कहा,"मेरे प्यारे पिता, ऑस्कर विजेता विलियम हर्ट के निधन पर हमारा पूरा परिवार दुखी है। उन्होंने बहुत ही शांति से अपने परिवार के बीच आखिरी सांस ली। हम सभी से हमारी निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं।" 
विज्ञापन


तीन बार जीता था ऑस्कर 
बता दें कि हर्ट ने न्यूयॉर्क सिटी के जुलियर्ड स्कूल से पढ़ाई की थी और उन्हें तीन बार बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका था। उन्हें 'किस ऑफ स्पाइडर वूमेन', 'चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड' और 'ब्रॉडकास्ट न्यूज' के लिए लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें