फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christopher Nolan: नोलन की अगली फिल्म में शामिल हुईं ऑस्कर विनर लुपिता न्योंगो, पहली बार साथ करेंगी काम

Wed, 13 Nov 2024 08:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लुपिता न्योंगो क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म के चर्चित कलाकारों में शामिल होने वाला नया नाम है। फिल्म को लेकर गोपनीयता बनाई गई है। मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जैंडेया और ऐनी हैथवे भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। ऐसे में लुपिता न्योंगो का इस फिल्म में शामिल होना इस बात का संकेत देता है कि क्रिस्टोफर नोलन अपने फैंस को एक बड़े प्रोजेक्ट का तोहफा देने वाले हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर नोलन, लुपिता न्योंगो - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ओपेनहाइमर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के लिए दुनियाभर से बधाई मिलने के बाद क्रिस्टोफर नोलन अपनी अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर रुख कर रहे हैं। बेस्ट डायरेक्टर की खिताब से नवाजे जाने के बाद निर्देशक उसी स्टूडियो में एक बार फिर वापस लौट रहे है, जहां से उनके ऑस्कर तक जाने का सफर आसान हुआ था। अब हाल ही में, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ऑस्कर विजेता लुपिता न्योंगो भी शामिल हो गई हैं, जिससे फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन


क्रिस्टोफर नोलन के प्रोजेक्ट में शामिल हुईं लुपिता न्योंगो
लुपिता न्योंगो क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म के चर्चित कलाकारों में शामिल होने वाला नया नाम है। फिल्म को लेकर गोपनीयता बनाई गई है। मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जैंडेया और ऐनी हैथवे भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। ऐसे में लुपिता न्योंगो का इस फिल्म में शामिल होना इस बात का संकेत देता है कि क्रिस्टोफर नोलन अपने फैंस को एक बड़े प्रोजेक्ट का तोहफा देने वाले हैं। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगले साल से शुरू होगी शूटिंग
क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। नोलन यूनिवर्सल पिक्चर्स के लिए फिल्म लिख रहे हैं और निर्देशित कर रहे हैं। खबर यह भी है कि नोलन इस नई फिल्म के लिए भी अपनी वही पुरानी नीति को अपनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


"ओपेनहाइमर" के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं नोलन
क्रिस्टोफर नोलन को "ओपेनहाइमर" के लिए अपने करियर का पहला निर्देशन ऑस्कर दिया गया था, जो परमाणु बम के निर्माण के बारे में तीन घंटे की, आर-रेटेड पीरियड पीस थी। ऑस्कर के अलावा फिल्म ने कुल सात अकादमी पुरस्कार जीते। क्रिस्टोफर नोलन की अन्य ब्लॉकबस्टर में "द डार्क नाइट" ट्रायोलॉजी, "इनसेप्शन" और "डनकर्क" शामिल हैं।
विज्ञापन

 

Gulshan Kumar Biopic: पारिवारिक आपत्ति के कारण गुलशन कुमार की बायोपिक में हो रही है देरी, आमिर खान हैं हिस्सा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें