फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार ऑस्कर विजेता और मशहूर एनिमेटर रिचर्ड विलियम्स का 86 साल की उम्र में निधन

Tue, 20 Aug 2019 01:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Richard Williams - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने एनिमेटर रिचर्ड विलियम्स का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 16 अगस्त को ब्रिस्टल में स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। अंग्रेजी वेबसाइट बीबीसी की खबर के मुताबिक उनके निधन के बारे में परिवार ने बताया। रिचर्ड विलियम्स का जन्म कनाडा के टोरंटो में हुआ था, लेकिन साल 1950 में उनका परिवार ब्रिटेन पर आकर बस गया। 
विज्ञापन


रिचर्ड विलियम्स को तीन बार ऑस्कर और तीन बार बाफ्टा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने एनिमेटेड फिल्म पिंक पैंथर के अलावा सुपरहिट फिल्म कसिनो रोयाल में भी काम किया है। रिचर्ड विलियम्स को पहली बार साल 1971 में फिल्म 'अ क्रिसमस कैरोल' के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

निर्देशक के अलावा रिचर्ड जाने-माने लेखक भी थे। उन्होंने 'द एनिमेटर्स सर्वाइवल किट' नाम की किताब लिखी। उनकी ये किताब सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब बनी। खबरों की मानें तो रिचर्ड विलियम्स की इस किताब को फिल्म एनिमेशन इंडस्ट्री में बाइबिल की तरह माना जाता है। उनकी इस किताब का 9 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें