फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जैकी ब्राउन' एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन

Sat, 12 Oct 2019 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉबर्ट फॉर्सटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुके हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों की मानें तो रॉबर्ट कुछ समय से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने लॉस एंजिलिस में स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।

विज्ञापन


अकादमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- छह दशक में 100 से अधिक फिल्मों में विपुल प्रतिभा, गर्मजोशी के साथ रॉबर्ट फॉर्स्टर ने काम किया है। साल 1998 में उन्होंने "जैकी ब्राउन" में अपने अभिनय के लिए ऑस्कर में नामांकन हासिल किया। धन्यवाद, रॉबर्ट, उन सभी चीजों के लिए जो आपने हमें दिया है।
विज्ञापन


रॉबर्ट ने साल 1967 में आई फिल्म 'रिफलेक्शंस इन अ गोल्डन आई' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं कीं।

सोशल मीडिया पर जैकी ब्राउन के इस दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक जताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें