फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2018 LIVE: गैरी ओल्डमैन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, द शेप ऑफ वॉटर ने जीता बेस्ट फिल्म का ऑस्कर

Mon, 05 Mar 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गैरी ओल्डमैन
विज्ञापन

90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह खत्म हो गया है। विनर्स की पूरी लिस्ट भी सामने आ गई है। जेन फोंडा और हेलेन मिरेन ने बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी दी। वहीं ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया। 90वें अकादमी अवॉर्ड्स में फिल्म शेप ऑफ वॉटर को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं। 

विज्ञापन


द शेप ऑफ वॉटर को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला है। वहीं बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म डार्केस्ट आवर के लिए गैरी ओल्डमैन को मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म थ्री बिलबोर्डस के लिए फ्रांसेस मैकडोरमेंड को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का खिताब गीलर्मो डेल टोरो को फिल्म द शेप ऑफ वॉटर के लिए मिला है। इसी के साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड एलीसन जैनी ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें यह अवॉर्ड आई, तोन्या के लिए दिया गया है।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने अपने नाम किया। ये उन्हें थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी के लिए दिया गया है। बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल का अवॉर्ड डार्केस्ट आवर को दिया गया है। बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड फैंटम थ्रेड को दिया गया। बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड अकेरस को दिया गया। बेस्ट साउंड एडिटिंग और बेस्ट साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड डनकर्क को दिया गया है।

 
विज्ञापन

Trending Videos

गीलर्मो डेलटोरो
अपडेट्स

- द शेप ऑफ वॉटर को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला है।

- बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म थ्री बिलबोर्डस के लिए फ्रांसेस मैकडोरमेंड को दिया गया है।

- बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म डार्केस्ट आवर के लिए गैरी ओल्डमैन को मिला है।

- सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का खिताब गीलर्मो डेलटोरो को फिल्म द शेप ऑफ वॉटर के लिए मिला है।

-बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड रिमेंबर मी (कोको) को दिया गया।

- शेप ऑफ वॉटर को बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड का अवॉर्ड द  दिया गया।

- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड ब्लेड रनर 2049 को दिया गया।

-बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड 'कॉल मी बॉय योर नेम' को मिला।

-लाइव एक्शन  का अवॉर्ड द साइलेंट चाइल्ड को दिया गया।

- बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जॉर्डन पीले को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म गेट आउट के लिए मिला है।

- हैवन इज अ ट्रैफिक जैम ऑन द 405 को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड दिया गया।

-डनकर्क ने लगातार तीसरा अवॉर्ड अपने नाम किया। इस बार डनकर्क को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड एडिटर ली स्मिथ ने लिया।

- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड 'ब्लेड रनर 2049' को दिया गया।

-बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड कोको को दिया गया है।

 
विज्ञापन

samrockwell
-डियर बास्केटबाल को बेस्ट शॉर्ट फिल्म एनिमेटेड का अवॉर्ड दिया गया।

- एलीसन जैनी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) (आई, तोन्या) के लिए ऑस्कर मिला है।

- बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अ फैन्टैस्टिक वुमन को दिया गया है।

-द शेप ऑफ वॉटर को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया।

- डनकर्क को बेस्ट साउंड एडिटिंग और बेस्ट साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड दिया गया।

-बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड अकेरस को दिया गया है।

- बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल का अवॉर्ड डार्केस्ट आवर को दिया गया है।

- फैंटम थ्रेड को बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड दिया गया है।

- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी के लिए दिया गया है। इसके लिए विलिएम डफो, वूडी हारेलसन, मिसूरी, रिचर्ड जेनकिन्स भी नॉमिनेट थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें