अपडेट्स
- द शेप ऑफ वॉटर को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला है।
- बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म थ्री बिलबोर्डस के लिए फ्रांसेस मैकडोरमेंड को दिया गया है।
- बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म डार्केस्ट आवर के लिए गैरी ओल्डमैन को मिला है।
- सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का खिताब गीलर्मो डेलटोरो को फिल्म द शेप ऑफ वॉटर के लिए मिला है।
-बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड रिमेंबर मी (कोको) को दिया गया।
- शेप ऑफ वॉटर को बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड का अवॉर्ड द दिया गया।
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड ब्लेड रनर 2049 को दिया गया।
-बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड 'कॉल मी बॉय योर नेम' को मिला।
-लाइव एक्शन का अवॉर्ड द साइलेंट चाइल्ड को दिया गया।
- बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जॉर्डन पीले को दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म गेट आउट के लिए मिला है।
- हैवन इज अ ट्रैफिक जैम ऑन द 405 को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड दिया गया।
-डनकर्क ने लगातार तीसरा अवॉर्ड अपने नाम किया। इस बार डनकर्क को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड एडिटर ली स्मिथ ने लिया।
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड 'ब्लेड रनर 2049' को दिया गया।
-बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड कोको को दिया गया है।