हॉलीवुड में 'स्पाइडर-मैन' सीरीज के हिट होने के बाद अब महिलाओं पर केंद्रित 'स्पाइडर-वूमैन' फिल्म बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। यदि सबकुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो वर्ष 2017 तक यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी।
डेडलाइन डॉट कॉम के अनुसार, बताया जाता है कि सोनी पिक्चर्स इस सीरीज को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है और इसके लिए महिला सुपरहीरोइन के रूप में अभिनेत्री की तलाश में है। इस फिल्म से कई अभिनेत्रियां जुड़ सकती हैं।