फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन से भरपूर है No Time to Die का नया ट्रेलर, डेनियल क्रेग के संग अना दे अर्मस ने जमाया रंग

Thu, 03 Sep 2020 09:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नो टाइम टू डाय - फोटो : youtube: @James Bond 007
विज्ञापन

हॉलीवुड सिनेमा की सबसे सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी में शुमार 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाय' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में डेनियल क्रेग, जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का नया ट्रेलर भी एक्शन से भरपूर है और अंत तक बांधे रखता है।

विज्ञापन


ट्रेलर में डेनियल क्रेग एक तरफ जहां जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं ट्रेलर में रमी मलेक की भी झलक देखने को मिलती है। बता दें कि फिल्म में रमी मलेक एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं।  हालांकि ट्रेलर में उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रमी एक बार फिर दर्शको का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे।





ट्रेलर में रमी के अलावा अना दे अर्मस का भी लुक किलर लग रहा है। एक तरफ जहां वो खूबसूरती से कहर ढा रही हैं तो वही एक्शन भी जबरदस्त करती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म 12 नवंबर को यूनाइटेड किंगडम और 20 नवंबर को अमेरिका में रिलीज होगी।
विज्ञापन


याद दिला दें कि हाल ही में  फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था। जिसमें डेनियल क्रेग एक छोटी सी पिस्टल के साथ नजर आ रहे थे। ब्लैक सूट में क्रेग हमेशा की तरह ही शानदार लग रहे थे। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था- 'मिशन पर मैन। देखिए नो टाइम टू डाई का नया पोस्टर। नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म।'
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें