फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar Comment Row: नीतीश कुमार पर फूटा अमेरिकी सिंगर का गुस्सा, भाजपा और बिहार के लोगों से की यह अपील

Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राज्य विधानसभा में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए नीतीश कुमार की खूब आलोचना की जा रही है। देशवासियों के साथ ही विदेशियों का गुस्सा भी नीतीश कुमार पर फूट रहा है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मैरी मिलबेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारतीय राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, विधानमंडल के दोनों सदनों में लड़कियों की शिक्षा और जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते-बोलते नीतीश कुमार के मुंह से बहुत सी ऐसी बातें निकलीं जिन पर हड़कंप मचा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री अपने इस बयान के कारण पूरे देश में ट्रोल किए जा रहे हैं, लेकिन यह मामला यहीं नहीं रुका। दअरसल, अब यह मामला भारत की सीमा लांघते हुए विदेश जा पहुंचा है। हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार को फटकारते हुए भारतीय जनता पार्टी से खास अपील की है।

विज्ञापन

मैरी मिलबेन ने भाजपा से किया आग्रह
राज्य विधानसभा में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए नीतीश कुमार की खूब आलोचना की जा रही है। देशवासियों के साथ ही विदेशियों का गुस्सा भी नीतीश कुमार पर फूट रहा है। दरअसल, हाल ही में अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने एक साहसी महिला से आगे बढ़ने और बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने का आग्रह किया है। इतना ही मिलबेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बिहार में नेतृत्व करने के लिए एक महिला को सशक्त बनाने का भी अनुरोध किया।

एक्स पर पोस्ट कर मैरी मिलबेन ने जाहिर किया गुस्सा
मैरी मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नीतीश कुमार जी के कमेंट्स के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती। भाजपा को एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण और प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना होगी। या बिहार, जैसा शाहरुख ने जवान में चेतावनी दी थी, 'वोट' करें और बदलाव लाएं।'
विज्ञापन

विज्ञापन

विवादित बोल के कारण बुरे फंसे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोल रहे थे। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए लड़कियों की शिक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने गलत टिप्पणी की। अपनी टिप्पणी पर हंगामा मचता देख नीतीश कुमार ने बुधवार को माफी मांगी और कहा कि वह अपने शब्द वापस ले रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें