फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकोल किडमैन: अभिनेत्री ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फ्रेंच फिल्म अकादमी देगी यह अवॉर्ड; जानें कब मिला ऑस्कर?

Thu, 12 Nov 2026 08:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • निकोल किडमैन को 1989 में आई फिल्म 'डेड काम' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
  • अभिनेत्री की शानदार फिल्मों में 'डेज ऑफ थंडर', 'मौलिन रूज!' और 'आइस वाइड शट' शामिल हैं।
  • छोटे पर्दे पर अभिनेत्री ने 'बिग लिटिल लाइज', 'द अनडूइंग' और 'नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' जैसे शोज किए हैं।
विज्ञापन
निकोल किडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच अकादमी ने गुरुवार को घोषणा की कि हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन को 52वें सीजर अवार्ड समारोह में 'मानद सीजर अवार्ड' दिया जाएगा। फ्रेंच अकादमी ने एक बयान में बताया कि 'बिग लिटिल लाइज' की अभिनेत्री को यह सम्मान 25 फरवरी, 2027 को होने वाले समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

क्यों दिया जाता है मानद सीजर अवार्ड
फ्रांस की राष्ट्रीय फिल्म अकादमी की तरफ से सिनेमा जगत में आजीवन उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया जाने वाला एक मशहूर अवॉर्ड है। 

निकोल किडमैन को कान में मिलेगा पुरस्कार - फोटो : इंस्टाग्राम@nicolekidman
कब मिली अभिनेत्री को पहचान?
43 साल से ज्यादा के अपने करियर में किडमैन ने 1983 के ऑस्ट्रेलियाई हॉलिडे ड्रामा 'बुश क्रिसमस' से एक्टिंग की शुरुआत की थी, लेकिन 1989 में आई फिल्म 'डेड काम' से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

निकोल किडमैन की बेहतरीन फिल्में 
इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों में काम किया है। उनकी शानदार फिल्मों में 'डेज ऑफ थंडर', 'मौलिन रूज!', 'आइस वाइड शट', 'रैबिट होल', 'ऑस्ट्रेलिया', 'कोल्ड माउंटेन', 'द किलिंग ऑफ अ सेक्रेड डियर' और 'बॉम्बशेल' शामिल हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन - फोटो : एएनआई
किन निर्माताओं के साथ किया काम?
किडमैन ने स्टेनली कुब्रिक, जेन कैंपियन, लार्स वॉन ट्रायर, बैज लुहरमन और योर्गोस लैंथिमोस जैसे कई फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।
 

किस किरदार के लिए मिला ऑस्कर?
उन्होंने 2002 के ड्रामा 'द आवर्स' में मशहूर लेखिका वर्जीनिया वुल्फ का किरदार निभाने के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अकादमी अवार्ड (ऑस्कर) जीता था।
विज्ञापन

निकोल किडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
किन शोज में आईं नजर?
छोटे पर्दे (टीवी/ओटीटी) पर, वह 'बिग लिटिल लाइज', 'द अनडूइंग', 'नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' और 'द परफेक्ट कपल' जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें