फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग लिटिल लाइज के सीजन 3 को लेकर निकोल किडमैन का खुलासा, इस बार हो सकते हैं कई बदलाव

Thu, 29 Nov 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निकोल किडमैन - फोटो : file photo
विज्ञापन
पिछले साल आई अमेरिकन टीवी सीरीज बिग लिटिल लाइज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसी साल मार्च में इस टीवी शो का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। दर्शकों ने सीजन 2 को भी काफी सराहा है। सीरीज में अभिनेत्री निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में रही है। छोटे परदे पर उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया है। इस बीच निकोल किडमैन ने बिग लिटिल लाइज के तीसरे सीजन को लेकर बड़ी बात कही है। 
विज्ञापन


हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में निकोल किडमैन से जब यह पूछा गया कि क्या वह बिग लिटिल लाइज के तीसरे सीजन में दिखाई देंगी..?? इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि शो के तीसरे सीजन पर हमारी पूरी टीम का होना मुश्किल है। अगर हम दोबारा साथ काम कर सकते तो और अच्छा होता।

गौरतलब है कि एचबीओ की इस सुपरहिट सीरीज में कई दिग्गज कलाकार हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। खुुद निकोल किडमैन एक ऑस्कर विजेता हैं। गौरतलब है कि निकोल किडमैन बिग लिटिल लाइज में एक्टिंग करने के अलावा इस सीरीज की प्रोड्यूसर भी हैं। 7 एपिसोड वाले बिग लिटिल लाइज के दूसरे सीजन को कई फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। यह सीरीज लेखक लियोन मोरियार्टी के नोबल पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें