अमेरिकी रैपर निकी मिनाज एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करती नजर आईं। इस दौरान निकी ने कहा कि ट्रंप ने देश का माहौल बदल दिया है और लोगों को एक बेहतर भविष्य की उम्मीद दी है। वहीं, ट्रंप ने भी सिंगर की तारीफ करते हुए उनके लुक पर बयान दिया।
विज्ञापन
ट्रंप के समर्थन में उतरीं निकी मिनाज
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, निकी मिनाज ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा, 'वह मुश्किलों का सामना करने और उनसे उबरने की मिसाल हैं। कई लोग शायद उम्मीद खोने लगे थे और उन्हें लगने लगा था कि अब कुछ नहीं बदल सकता। लेकिन ट्रंप की वापसी के बाद देश का माहौल बदल गया है। उन्होंने हमें एक बेहतर भविष्य की उम्मीद दी है, जो हमारे और हमारे बच्चों के लिए अच्छा होगा। आइए, इस महान इंसान के लिए जोरदार तालियां बजाएं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमें इस आंदोलन में मिशिगन को आगे बढ़कर नेतृत्व करते देखना है। हम हार नहीं मानेंगे, क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे ऐसी जगह बड़े हों, जिस पर हम गर्व कर सकें। हम नहीं चाहते कि बच्चों को जेंडर बदलने जैसी चीजों से लगातार प्रभावित किया जाए। हम चाहते हैं कि बच्चों को इन सब से दूर रखा जाए और उन्हें अपनी जिंदगी जीने दी जाए। राष्ट्रपति ट्रंप, हर बार आपके साथ खड़ा होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं हमेशा आपका समर्थन करती रहूंगी।'
विज्ञापन
Trending Videos
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
ट्रंप ने निकी के लुक की तारीफ की
रैली में निकी मिनाज गोल्डन रंग के गुच्ची ब्रांड के सूट में नजर आईं। ट्रंप ने उन्हें मंच पर बुलाया और उनके लुक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि निकी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि निकी समझदार हैं और उनकी बातों को समझती हैं।
इससे पहले अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने एक रिपब्लिकन उम्मीदवार के शरीर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्होंने निकी मिनाज का जिक्र करते हुए उनके लुक की तारीफ की।
अमेरिकी रैपर निकी मिनाज और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
एयर फोर्स वन में भी ट्रंप के साथ थीं निकी
मिशिगन पहुंचने से पहले निकी मिनाज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान में भी मौजूद थीं। उन्होंने विमान में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनने के लिए इंटरव्यू देने का नाटक करते हुए एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया।
यह पद उस समय खाली था, जब केटी जकारिया ने अपने सार्वजनिक परिचय के पांच दिन बाद पद छोड़ दिया था।