फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साउथ इंडियन डिश के दीवाने हैं निक जोनस, नाश्ता करते सुना प्रियंका की फिल्म का गाना'; देखें वायरल वीडियो

Thu, 22 Jan 2026 11:29 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Jonas Viral Video: निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह देसी नाश्ता करते हुए अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक जोनस को अब भारतीय खाना और संगीत बहुत पसंद आने लगा है। निक ने सोशल मीडिया हैंडल पर देसी नाश्ते का आनंद लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिससे भारतीय खाने और संगीत के प्रति उनका प्यार साफ झलक रहा है। 

विज्ञापन


 

निक का वीडियो
निक ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साउथ इंडियन डोसा खाते नजर आ रहे हैं और साथ ही अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बरसात' का गाना 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' सुनते झूमते नजर आ रहे हैं। अपने इस लेटेस्ट वीडियो के साथ निक ने कैप्शन में लिखा, 'यह गाना बहुत अच्छा है।'

 

फैंस के मजेदार कमेंट्स
निक के इस वायरल वीडियो पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सबसे पसंदीदा जीजू भी कह रहे हैं।
  • एक फैन ने लिखा, 'अरे वाह, जीजू जी को डोसा भी पसंद है'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'भारत के सबसे प्यारे जीजाजी'
  • एक और फैन ने लिखा, 'जीजा जी, आप कितनी बार हमारा दिल जीतेंगे?'
  • एक और फैन ने लिखा, 'आप हममें से ज्यादातर लोगों से ज्यादा भारतीय हैं'
विज्ञापन

प्रियंका की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। साथ ही वह एस.एस. राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम कर रही हैं, जो 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: दर्द से कराहते नजर आए अनुपम खेर, सिकंदर ने शेयर किया वीडियो; फैंस हुए चिंतित...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें