फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जूझ रहे अभिनेता का पैर काटेंगे डॉक्टर, पत्नी ने दी जानकारी

Sun, 19 Apr 2020 08:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निक कॉर्डेरो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरसा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई है। इस वायरस ने कई लोगों की जान ले ली है। इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस से जूझ रहे अभिनेता निक कॉर्डेरो का पैर कटने जा रहा है। निक पिछले कई दिनों से इस वायरस से संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता की पत्नी अमेंडा क्लूट्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है।

विज्ञापन

अमेंडा ने बताया, आज हमें एक दुखद खबर मिली। उसके दाहिने पैर के साथ कुछ दिक्कत है। उसमें क्लॉटिंग हो रही है और खून नीचे अंगूठों पर जा रहा है। इसका इलाज सर्जरी से भी नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर्स ने निक को खून पतला करने की दवा दी, लेकिन उससे भी ब्लड प्रेशर जैसी कई परेशानियां होने लगीं। इसलिए हमने दवा बंद कर दी। इसलिए डॉक्टर्स ने पैर काटने का फैसला किया है। उन्हें अच्छा इलाज मिल रहा है। हमारे लिए प्रार्थना करिए।

निक को ब्रॉडवे और वेट्रेस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें थियेटर इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड टोनी के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें