फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक कैनन: किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे रैपर? अस्पताल में भर्ती होने से पहले फैंस को दिया संदेश; बताया अपना हाल

Sat, 21 Nov 2026 01:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • मशहूर रैपर निक कैनन कई साल से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
  • उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट में बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। 
  • इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपने लिए दुआ करने की गुजारिश भी की। 
विज्ञापन
निक कैनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता और रैपर निक कैनन ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर ने बताया कि वह ल्यूपस नाम की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से प्रार्थना और समर्थन की अपील की है।

क्या है कैनन का पोस्ट? 

विज्ञापन

निक कैनन ने पोस्ट के माध्यम से अपनी हालत के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने लिखा, ‘यह वाकई बहुत थका देने वाली बीमारी है। मेरे लिए प्रार्थना करें!’ इसके साथ पोस्ट की गई तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए। उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। इस पोस्ट के साथ रैपर ने डॉनी हैथवे का गाना 'ए सॉन्ग फॉर यू' भी शेयर किया।

Trending Videos

निक कैनन - फोटो : सोशल मीडिया

मेडिकल टेस्ट का वीडियो भी किया शेयर 
बीते दिनों कैनन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी साझा किया था। इसमें वह सीटी स्कैन करवाने की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में, एक मेडिकल प्रोफेशनल उनसे पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘क्या आपने पहले कभी सीटी स्कैन करवाया है?’ बताते चलें साल 2012 में कैनन को ल्यूपस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला था।

क्या है ल्यूपस बीमारी ?
निक कैनन को ल्यूपस नाम की बीमारी में पिछले 16 साल से घेर रखा है। इस बीमारी में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही ऊतकों और अंगों पर हमला करती है। इस स्थिति के कारण शरीर के कई हिस्सों में सूजन हो सकती है, जिनमें जोड़, त्वचा, गुर्दे, रक्त कोशिकाएं, मस्तिष्क, हृदय और फेफड़े शामिल हैं।

विज्ञापन

निक कैनन - फोटो : सोशल मीडिया

निक कैनन का वर्कफ्रंट 

  • निक कैनन की बीमारी के बाद भी काम की रफ्तार धीमी नहीं हुई। 
  • वह 'वाइल्ड 'एन आउट लाइव: द नेक्स्ट जेनरेशन' टूर के लिए यात्रा कर रहे हैं।
  • इसके साथ ही आगामी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज के जरिए परिवारिक जीवन का परिचय देंगे। 
  • यह सीरीज का प्रीमियर इस साल सर्दियों में होने वाला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें