जेम्स बॉन्ड सीरिज की आगामी फिल्म 'स्पैक्ट्रे' की शूटिंग ऑस्ट्रिया में चल रही है। डेनियल क्रेग फिर जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा कर दर्शकों को रोमांचित करने वाले हैं।
यह फिल्म 6 नवंबर 2015 को रिलीज होगी और बॉन्ड के फैंस इस तारीख का बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में बॉन्ड एक गुप्त संदेश पर एक खतरनाक संगठन की खोज में निकलता है।
इस दौरान उसे राजनीतिक ताकतों के अलावा कई लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं। दूसरी तरफ बॉन्ड को 'स्पैक्ट्रे' के पीछे छिपी भयानक सच्चाई को भी उजागर करना है।
फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर ग्रेग विल्सन ने बताया है कि 'ऑस्ट्रिया में फिल्माया जा रहा सीक्वेंस जबरदस्त हैं। उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि यह फिल्म अन्य बॉन्ड फिल्मों की तुलना में इक्कीसी साबित हो।
डालिए एक नजर-