Jennifer Aniston -Manish Malhotra
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मर्डर मिस्ट्री 2 में आइवरी चिकनकारी का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। इस खूबसूरत लहंगे को लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। उन्होंने लहंगे को लेकर काफी तारीफ की है और उसे सुंदर भी बताया है। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है।
जेनिफर ने की मनीष के लहंगे की तारीफ
उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि यह बहुत भारी था और मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रही थी। भारत की सभी खूबसूरत महिलाओं के लिए इतना सम्मान, जिन्होंने न केवल इसे पहनना है, बल्कि इसके साथ डांस भी किया है। हमारे पास वास्तव में अच्छा समय था। जेनिफर एनिस्टन के लिए इस शानदार लहंगे को बनाने में मनीष मल्होत्रा को तीन महीने का समय लगा था।
लहंगे में खूबसूरत दिखीं जेनिफर
जेनिफर मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। एक्ट्रेस के इस लहंगे को बेहद बारीकी के साथ डिजाइन किया गया है, इसके साथ ही उनके ब्लाउज को भी बेहद खूबसूरत डिजाइन दिया गया है। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और कानों में हैवी व्हाइट रंग के इयररिंग्स पहने हुए थे। यहां तक डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी। इस स्टोरी को साझा करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की थी।
दीपिका कक्कड़ की गोद में सिर रख आराम फरमाते दिखे शोएब
कई शो में नजर आ चुकी हैं जेनिफर
आपको बता दें कि जेनिफर हॉलीवुड की जानी मानी कलाकार हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों और सीरीज में काम किया है, इसके साथ ही 90 के दशक का फेमस शो फ्रेंडस में भी रेचल के किरदार में नजर आ चुकी हैं। इस शो में एक्ट्रेस के किरदार को आज भी खूब पसंद किया जाता है। वह जल्द ही फिल्म मर्डर मिस्ट्री 2 में नजर आने वाली हैं। बीते महीने उनकी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसको लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
Priyanka Chopra: हॉलीवुड जाने पर 'देसी गर्ल' ने तोड़ी चुप्पी तो कंगना ने दिया जवाब, कहा- सबको पता है करण जौहर..