फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को नहीं खरीदेगा नेटफ्लिक्स, सामने आई बड़ी वजह; पिछले साल से हो रही थी डील

Fri, 27 Feb 2026 09:23 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Netflix And Warner Bros Deal: नेटफ्लिक्स और वॉर्नर ब्रदर्स की डील पिछले साल शुरू हुई थी। अब यह डील लगभग खत्म हो गई है। नेटफ्लिक्स इस डील से पीछे हट गया है।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स, वॉर्नर ब्रोस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। इससे कई महीनों से चल रही बोली की लड़ाई में पैरामाउंट स्काइडांस आगे हो गई है। वॉर्नर ब्रदर्स ने गुरुवार को कहा कि पैरामाउंट की नई पेशकश नेटफ्लिक्स से बेहतर है। पैरामाउंट ने कुछ दिन पहले अपनी पेशकश बढ़ाते हुए प्रति शेयर 1 डॉलर अधिक देने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने दिया बयान
नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के लिए अपनी बोली बढ़ाने से मना कर दिया। नेटफ्लिक्स के अधिकारियों ने कहा कि वे पैरामाउंट स्काईडांस की पेशकश के बराबर बोली नहीं लगाएंगे, क्योंकि उस कीमत पर यह सौदा अब आर्थिक रूप से ठीक नहीं है।
नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने बयान में कहा, 'हमने जो सौदा तय किया था, वह शेयरधारकों के लिए सही रहता।' उन्होंने आगे कहा 'यह सौदा सही कीमत पर अच्छा था लेकिन किसी भी कीमत पर यह सौदा करना ठीक नहीं था।'
विज्ञापन

हॉलीवुड और न्यूज चैनल पर पड़ेगा असर
नेटफ्लिक्स का यह एलान कई महीनों से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम का अंत है। अगर नियामकों की मंजूरी मिलती है, तो यह हॉलीवुड को बदल सकता है। इसका असर अमेरिका के बड़े न्यूज ब्रांड सीएनएन के भविष्य पर भी पड़ सकता है।

वॉर्नर ब्रदर्स ने पहले पैरामाउंट को किया था मना
पिछले साल दिसंबर में वॉर्नर ब्रदर्स ने अपनी कुछ संपत्तियों को नेटफ्लिक्स को बेचने पर सहमति दी थी। लेकिन पैरामाउंट ने खुद को हॉलीवुड की बड़ी ताकत बनाने के लिए इसकी बोली लगाई। पैरामाउंट को पहले वॉर्नर ब्रदर्स ने मना कर दिया था, लेकिन इस बार जब उसने ज्यादा पेशकश की तो सौदा तय हो गया।

'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक; 15 दिन के लिए टली फिल्म

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पैरामाउंट का बयान
गुरुवार को पैरामाउंट के सीईओ डेविड एलिसन ने कहा कि उनकी नई पेशकश वॉर्नर ब्रदर्स के शेयरधारकों को जल्दी सौदा पूरा होने का भरोसा देती है।

पैरामाउंट में शामिल होगे ये नेटवर्क
अगर पैरामाउंट की डील को मंजूरी मिलती है, तो कंपनी एचबीओ मैक्स के ग्राहकों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करेगी। साथ ही सीएनएन, फूड नेटवर्क और कई खेल प्रसारण अधिकार भी उसके पास आ जाएंगे।
पैरामाउंट के नेटवर्क में पहले से निकलोडियन, सीबीएस और कॉमेडी सेंट्रल जैसे ब्रांड शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें