फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' लीक मामले में 4 लोग गिरफ्तार

Tue, 15 Aug 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल ने सोमवार को मशहूर शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एपिसोड लीक मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि ये लीक मुंबई की एक कंपनी के कर्मचारियों ने किया है।
विज्ञापन


इन चारो आरोपियों को कोर्ट के सामने पेशी कर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार 'अ सॉन्ग ऑप आइस और फायर' इंटरनेट पर लीक किया गया था। ये एपिसोड अमेरिका में 6 और भारत में 7 अगस्त को रिलीज होना था लेकिन हैकर्स ने इसे पहले ही लीक कर दिया। ये लीक प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीस की तरफ से लीक हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में जबरदस्त बोल्ड सीन दे रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेती है इतनी मोटी फीस

कुछ हफ्ते पहले ही हैकर्स ने एचबीओ चैनल की साइट हैक की थी। इस हैकिंग में तकरीबन 1.5 टीबी का डेटा चुराया गया था। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसके हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का ये सातवां सीजन शो का सेकेंड लास्ट सीजन है। शो के सिर्फ 13 एपिसोड ही बचे हैं जिन्हें दो सीजन में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें