डिजनी की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मुलान’ का इन दिनों बहिष्कार किया जा रहा है। इस फिल्म का बहिष्कार चीन के शिंजियांग क्षेत्र में शूटिंग करने और यहां की सरकार को खास धन्यवाद करने की वजह से किया जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म ‘मुलान’ के कुछ दृश्यों को शिंजियांग में फिल्माया गया है। यह चीन का स्वायत्त क्षेत्र है, जहां उइगर मुसलमानों को बड़े पैमाने पर नजरबंद करके रखा गया है।
एक महान चीनी महिला योद्धा की कहानी बताती यह फिल्म रिलीज के पहले से ही विवादों में रह चुकी है। ‘मुलान’ को लेकर पहली बार राजनीतिक विवाद तब हुआ जब इस फिल्म की अभिनेत्री लियू याइफी ने पिछले साल हांगकांग पुलिस का समर्थन किया था। जोकि पिछले साल पुलिस ने हांगकांग में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर रोकने की कोशिश की थी।
फिल्म ‘मुलान’ को हाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर नया विवाद तब है जब फिल्म ‘मुलान’ के 'स्पेशल थैंक्स' में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आठ सरकारों को आभार व्यक्त किया है। इन आठ सरकारों में शिंजियांग का नाम भी शामिल है। शिंजियांग चीन का सुदूर पश्चिम का एक क्षेत्र जो उइगर मुसलमानों का घर है। मुख्य रूप से मुस्लिम, तुर्क भाषी जातीय अल्पसंख्यक इस क्षेत्र में तेजी से निगरानी और दमन के तहत वर्षों से रहते हैं। इतना ही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 'स्पेशल थैंक्स' में शिनजियांग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार विभाग की एक इकाई का भी धन्यवाद किया गया है।
आपको बता दें कि शिंजियांग में मानवाधिकार का उल्लघंन और वहां के उइगर समुदाय के शोषण के बारे में कई बार खबरें सुनने को मिल चुकी हैं। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से शिंजियांग की सरकार को विशेष धन्यवाद देने पर दर्शकों के अलावा तमाम बुद्धिजीवी भी फिल्म ‘मुलान’ का बहिष्कार कर रहे हैं। कई बुद्धिजीवियों ने ओटीटी द्वारा ऐसे करने पर उसकी आलोचना भी की है। बता दें कि ‘मुलान’ एक चीनी महिला योद्धा की कहानी है जिसको वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत निकी कैरो ने निर्देशित किया है।
पढ़ें: डिजनी की ‘मुलान’ पहुंची सिनेमाघरों तक, घरों में भी देख सकेंगे लोग, भारत में इस तारीख को होगी रिलीज