फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी रंग में क्लौडिया, क्या तलाश रही हैं हिंदी फिल्में

Tue, 14 May 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल क्लौडिया इन दिनों पूरी तरह से भारतीय रंग में रंग गयी हैं। भारतीय खाना खाने के साथ वह आजकल भारतीय पोशाक भी पहनने लगी हैं। वह हिंदी भी सीख सकती हैं।
विज्ञापन


जर्मन मॉडल क्लौडिया पर भारत का रंग कुछ इस कदर चढ़ा है कि उन्होंने भारतीय तरीके से रहना शुरू कर दिया है। उनके मिलने-जुलने के अंदाज भी भारतीय हैं।

भारतीय खाना तो उन्हें पहले से ही पसंद था अब उन्हें भारतीय कपड़े यानि सलवार सूट भी पसंद आने लगे है। तभी तो वो आजकल सलवार सूट पहनती हैं और माथे पर बिंदी लगाती  हैं ।

उनके इस देसी अवतार की कहीं कोई ख़ास वजह तो नहीं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 में "बलमा" गाने पर डांस किया था।

फिल्म के साथ ही यह गाना भी खूब पसंद किया गया था। इंडस्ट्री में इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि कहीं वह भारत में ढेरा डालकर फिल्में तलाश तो नहीं कर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें