भारत के लिए इस समय गौरव का माहौल है। साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 95वें अकादमी अवॉर्ड को हासिल करते हुए नाटू-नाटू ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी हैं। आइए जान लेते हैं कि एम एम कीरावनी कौन हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अकादमी अवॉर्ड में भारत का लोहा मनवा दिया है-