'द बीच बॉयज' के संस्थापक सदस्य और गीतकार, माइक लव का 28 नवंबर को कैलिफोर्निया के मालिबू में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। माइक लव ने बैंड के कई सबसे बड़े हिट गाने बनाने में मदद की और दशकों तक बैंड के साथ परफॉर्म किया।
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
लव के प्रतिनिधि ने बताया कि निधन के समय उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जॉन स्टामोस ने अपने दोस्त और बैंड के साथी को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया।
माइक लव
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुए गीतकार का निधन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते पैरामेडिक्स और शेरिफ को मालिबू में बुलाया गया था, जहां माइक लव का निधन हो गया। उस समय उनका परिवार उनके साथ था। उनके प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया 'आज शाम माइक लव का निधन हो गया, उस समय उनके परिवार के लोग उनके साथ थे। अमेरिकी संस्कृति के एक बड़े प्रतीक के रूप में, उन्हें उनकी अद्भुत प्रतिभा और कई पीढ़ियों के संगीतकारों के लिए प्रेरणा बनने के लिए याद किया जाएगा। हम अमेरिकी संगीत में उनके शानदार योगदान और अपने फैंस के लिए परफॉर्म करते समय मिलने वाली उनकी खुशी को याद करते हैं।'
माइक लव के मशहूर गाने
'द बीच बॉयज' के लिए माइक ने जो गाने गाए उनमें 'सर्फिन यूएसए', 'लिटिल सेंट निक', 'आई गेट अराउंड', 'कैलिफोर्निया गर्ल्स' और 'कोकोमो' शामिल हैं।
माइक लव
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे माइक लव?
- 1941 में लॉस एंजिल्स में जन्मे, माइक लव ने अपने चचेरे भाइयों- ब्रायन, डेनिस, कार्ल विल्सन और अपने दोस्त अल जार्डिन के साथ मिलकर 'द बीच बॉयज' की शुरुआत की थी।
- संगीत में आने से पहले, लव ने अपने पिता की फैक्ट्री में काम करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
- यह बैंड 1960 के दशक में बना था और शुरुआत में इसका नाम 'द पेंडलटोन्स' था।
- बाद में एक प्रमोटर ने सुझाव दिया कि वे अपने बैंड का नाम बदलकर 'द बीच बॉयज' रख लें। यह बैंड जल्द ही लोकप्रिय हो गया।