फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Jackson: माइकल जैक्सन की बेटी ने की सगाई, प्रेमी ने खास अंदाज में सिंगर को किया प्रपोज

Sat, 07 Dec 2024 10:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैरिस जैक्सन और जस्टिन लॉन्ग की सगाई ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचाई है। 26 वर्षीय पैरिस अपने पिता माइकल जैक्सन की तरह संगीत के क्षेत्र में नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने इस खूबसूरत मौके को अपने फैंस के साथ साझा किया है।
 
विज्ञापन
पैरिस जैक्सन और जस्टिन लॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- पैरिस जैक्सन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन ने सगाई कर ली है। 26 वर्षीय सिंगर और मॉडल ने यह खुशी 6 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के से साझा की। पैरिस ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और निर्माता जस्टिन लॉन्ग से सगाई की है। इस मौके पर दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पैरिस जैक्सन और जस्टिन लॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- पैरिस जैक्सन
सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात
पैरिस ने पोस्ट में लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय स्वीट ब्लू। इन वर्षों में आपके साथ जिंदगी बिता एक ऐसा अनुभव रहा,  जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं किसी और के साथ ऐसे नहीं जी सकती थी। मुझे अपना बनाने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।" इस पोस्ट में जो तस्वीरें साझा की गई हैं, उनमें दोनों के बीच के प्यारे और मस्ती भरे लम्हों को दिखाया गया है। इनमें कार में खेलते हुए, फोटो बूथ में खींची गई तस्वीरें और हाइकिंग करते हुए लम्हे भी शामिल हैं।

पैरिस जैक्सन और जस्टिन लॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- पैरिस जैक्सन
घुटने पर बैठकर जस्टिन ने किया प्रपोज
इस पोस्ट की सबसे खास तस्वीर वह थी, जिसमें जस्टिन लॉन्ग पैरिस को एक घुटने पर बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आए। इसके अलावा, पैरिस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी उनके रोमांटिक प्रपोजल के कुछ और खास पल शेयर किए।
विज्ञापन

पैरिस जैक्सन और जस्टिन लॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- पैरिस जैक्सन
इस एल्बम से हुईं मशहूर
पैरिस और जस्टिन की प्रेम कहानी 2022 में शुरू हुई थी। पैरिस जैक्सन अपने पिता माइकल जैक्सन की तरह संगीत के क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। 'विल्टेड' नाम के एल्बम से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। यह साल 2020 में रिलीज हुआ था।  उनकी सगाई की खबर पर उनके फैंस में खुशी का माहौल है।
Ira Khan: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इसलिए नहीं चुना अभिनय का करियर, मानसिक रोगियों के लिए करती हैं काम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें