हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता माइकल डगलस इन दिनों भारत में हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर ऑस्कर से लेकर एमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जैसे कई पुरस्कार अपने नाम कर रखे हैं। माइकल डगलस को गोवा में आयोजित किए गए 54वें आईएफएफआई (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा गया। इस पुरस्कार को पाकर माइकल डगलस बेहद खुश हैं और अभिनेता ने हिंदी सिनेमा और 'नाटू नाटू' के ऑस्कर जीतने पर बात की।
'आरआरआर' की जीत पर बोले माइकल डगलस
अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता माइकल डगलस ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के तरीके के बारे में बात की और 'आरआरआर' के संगीत की भी सराहना की है। गोवा में 54वें भारतीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'यह शानदार था, मेरा मतलब है कि संगीत के लिए ऑस्कर जीता और यह आश्चर्यजनक था। यह जो कुछ भी मिलता है उसका हकदार है और मुझे लगता है कि यह अद्भुत है। यहां फिल्म इंडस्ट्री के लिए आत्मविश्वास हासिल करने का समय आ गया है।'
Ranveer Singh: 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में रणवीर को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन शुरू होगा महोत्सव
माइकल डगलस ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
माइकल डगलस फिल्म की तारीफ करते हुए आगे कहा कि इस तरह की उपलब्धि फिल्म निर्माताओं को अच्छी फिल्में बनाने का विश्वास दिलाती हैं। अभिनेता ने कहा, 'यह किसी भी फिल्म के मुकाबले बड़े बजट की फिल्म थी और मुझे लगता है कि यह आपको अच्छी फिल्में बनाने का प्रयास करने के लिए ज्यादा आत्मविश्वास देती है।' उन्होंने आईएफएफआई को भी धन्यवाद दिया और डगलस ने फिल्म निर्माण और वित्त के क्षेत्र में प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की।
Animal Sequel: क्या बनेगा रणबीर की 'एनिमल' का सीक्वल? फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं के बयान ने बढ़ाई हलचल
इन फिल्मों में किया काम
माइकल डगलस ने अनुराग ठाकुर के बारे में कहा, 'जैसा कि मैंने कहा मुझे लगता है कि मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के तहत पिछले कुछ वर्षों में हमने फिल्मों के निर्माण और वित्तपोषण में अधिक पैसा लगाया है, यह एक बहुत ही सफल समय रहा है।' 79 वर्षीय अभिनेता ने दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार, सेसिल बी. डिमिल पुरस्कार और एएफआई लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार जीता हुआ है। अभिनेता ने 'फॉलिंग डाउन,' 'द अमेरिकन प्रेसिडेंट,' 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस,' 'द गेम,' 'ए परफेक्ट मर्डर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Rohit Bal: रोहित बल की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे फैशन डिजाइनर