फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marcela Alcázar Death: मेंढक का जहर पीना पड़ा इस अभिनेत्री को भारी, 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 05 Dec 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मैक्सिको की अभिनेत्री मार्सेला अल्काजार रोड्रिग्ज का निधन एक पारंपरिक अनुष्ठान के दौरान हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 वर्षीय अभिनेत्री एक रिट्रीट में पारंपरिक अनुष्ठान के दौरान अमेजोनियन मेंढक के जहर के संपर्क में आई थीं।
विज्ञापन
मार्सेला अल्काजार रोड्रिग्ज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको की अभिनेत्री मार्सेला अल्काजार रोड्रिग्ज का निधन एक पारंपरिक अनुष्ठान के दौरान हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 वर्षीय अभिनेत्री एक रिट्रीट में पारंपरिक अनुष्ठान के दौरान अमेजोनियन मेंढक के जहर के संपर्क में आई थीं , जिसके बाद उन्हें गंभीर दस्त की समस्या उत्पन्न हो गई। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम्बो अनुष्ठान में क्या होता?
काम्बो एक दक्षिण अमेरिकी पारंपरिक अनुष्ठान है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति को अधिक पानी पीने के लिए कहा जाता है। इसके बाद उनके शरीर पर जलने के छोटे घाव किए जाते हैं। फिर इन घावों पर मेंढक के जहर के संपर्क में लाया जाता है। इस जहर में विषाक्त तत्व होते हैं, जो शरीर में रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं और उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, यह प्रक्रिया सिर चकराने, चेहरे और होंठों के सूजन जैसी परेशानियों का कारण बन सकती है। व्यक्ति में ये लक्षण आधे घंटे तक दिखते हैं।
Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस
मार्सेला के साथ क्या हुआ?
रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही काम्बो अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू हुई, मार्सेला को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई। हालांकि, ये लक्षण आमतौर पर इसे ठीक होने के संकेत के रूप में माना जाता है, लेकिन जब उनकी स्थिति गंभीर हो गई तो अभिनेत्री ने मदद मांगी। बताया जा रहा है कि रिट्रीट में पहले शेमन (ओझा) अभिनेत्री से कहा गया कि वह वहां से नहीं जा सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे उनकी स्थिति बिगड़ी, शेमन वहां से भाग गया। अब पुलिस शेमन की तलाश कर रही है।
Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' का लक्ष्मण बना ये चर्चित टीवी स्टार, रणबीर के साथ स्क्रीन पर मचाएगा धमाल

ड्यूरांगो फिल्म गिल्ड ने दी श्रद्धांजलि
मार्सेला के निधन के बाद ड्यूरांगो फिल्म गिल्ड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह ड्यूरांगो में बनी कई शॉर्ट फिल्मों, सीरीज और फिल्मों का हिस्सा थीं। फिल्म गिल्ड ने कहा, "वह उन लोगों के दिलों में एक खालीपन छोड़ गईं जिन्होंने उन्हें सिनेमाई क्षेत्र में काम करते हुए देखा है।"
Hina Khan Health Update: कैंसर के उपचार के बीच हिना खान ने अस्पताल से साझा की तस्वीर, बोलीं- दुआ करिए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें