सार
Melania Trump Documentary Trailer: अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' का ट्रेलर सामने आ चुका है। यह डॉक्यूमेंट्री जल्द थिएटर में रिलीज होगी, मेकर्स ने रिलीज की डेट भी ट्रेलर के साथ साझा की है।
डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के सफर में पत्नी मेलानिया ट्रंप हमेशा साथ रहीं। ट्रंप की जिंदगी में, राजनीतिक सफर में उनका क्या रोल रहा है, इस पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी है। डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘मेलानिया’ है। डॉक्यूमेंट्री के मेकर्स ने इसका ट्रेलर शेयर किया है। क्या कुछ खास दिखा ट्रेलर में जानिए?
डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी में अहम किरदार हैं मेलानिया ट्रंप
बुधवार को डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें मेलानिया ट्रंप से ही शुरुआत होती है। वह डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के सफर को दिखाती है। किस तरह से उन्हें सलाह और सपोर्ट देती है, इन बातों की झलक ट्रेलर में मिलती है। ट्रेलर के आखिरी में मेलानिया और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत होती है। वह कहती हैं, ‘ हैलो मिस्टर प्रेसिडेंट, बधाई हो।’ इस पर डोनाल्ड ट्रंप पूछते हैं, ‘क्या तुमने देखा?’ मेलानिया जवाब देती हैं, ‘हां, मैं इसे न्यूज में देखा।’ यह बातचीत उस समय की जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।
ये खबर भी पढ़ें: एस एस राजामौली ने की 'अवतार फायर एंड ऐश' की तारीफ, जेम्स कैमरून बोले- 'वाराणसी' फिल्म का सेट देखना चाहूंगा
थिएटर में रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया'
डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' के ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट भी शेयर की गई है। यह डॉक्यूमेंट्री अगले साल थिएटर में रिलीज होगी। डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' की रिलीज डेट 30 जनवरी 2026 है।