फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थीं कनाडाई एक्ट्रेस कैरी ऐन फ्लेमिंग? 26 दिनों बाद हुई निधन की पुष्टि; 'मास्टर्स ऑफ हॉरर' से मिली थी पहचान

Mon, 23 Mar 2026 02:04 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Carrie Anne Fleming Death: मशहूर कनाडाई टीवी अभिनेत्री कैरी ऐन फ्लेमिंग के निधन की पुष्टि हुई है। हालांकि, उनके निधन की खबर 26 दिनों बाद सामने आई है। जानिए क्या रही उनके निधन की वजह और कैसे सामने आई खबर…
विज्ञापन
कैरी ऐन फ्लेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय हॉरर टेलीविजन सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर कनाडाई अभिनेत्री कैरी ऐन फ्लेमिंग का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। फ्लेमिंग का 26 फरवरी को सिडनी, ब्रिटिश कोलंबिया में ब्रेस्ट कैंसर के चलते निधन हो गया। हालांकि, अब लगभग एक महीने बाद उनके निधन की पुष्टि हुई है। उनके निधन की जानकारी उनके 'सुपरनैचुरल' के को-एक्टर जिम बीवर ने दी।

को-एक्टर ने की निधन की पुष्टि

विज्ञापन

अभिनेत्री के 'सुपरनैचुरल' के सह-कलाकार जिम बीवर ने वैरायटी से कैरी ऐन फ्लेमिंग के निधन की पुष्टि की। 16 अगस्त 1974 को डिग्बी, नोवा स्कोटिया में जन्मीं कैरी ऐन फ्लेमिंग ब्रिटिश कोलंबिया में पली-बढ़ीं। यही उन्होंने एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाया। उन्होंने विक्टोरिया के माउंट डगलस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में कैलेडोस्कोप थिएटर और किडको थिएटर डांस कंपनी में थिएटर की पढ़ाई की। 

'मास्टर्स ऑफ हॉरर' से मिली पहचान
कैरी एन फ्लेमिंग ने टेलीविजन सीरीज ‘वाइपर’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो एडम सैंडलर की फिल्म 'हैप्पी गिलमोर' में भी दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाईं। साल 2005 में आई निर्देशक डारियो अर्जेंटो की एंथोलॉजी सीरीज 'मास्टर्स ऑफ हॉरर' से फ्लेमिंग को सफलता मिली। सीरीज के 'जेनिफर' नाम के एपिसोड में फ्लेमिंग ने एक नरभक्षी विकृत महिला का किरदार निभाया। इस किरदार ने उन्हें विश्वस्तरीय पहचान दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैरी ऐन फ्लेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रहा करियर
फ्लेमिंग ने कई हॉरर सीरीज में काम किया। इनमें 'सुपरनैचुरल' भी शामिल है, जहां उन्होंने बॉबी सिंगर की पत्नी करेन सिंगर की भूमिका निभाई। वो टेलीविजन फिल्म 'द अनऑथराइज्ड फुल हाउस स्टोरी' में भी नजर आईं। इसमें उन्होंने अभिनेत्री कैंडिस कैमरून ब्यूर की मां का किरदार निभाया, जो सिटकॉम 'फुल हाउस' में डीजे टैनर की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।

हाल के साल में उन्होंने सीडब्ल्यू सीरीज 'आईजॉम्बी' में कैंडी बेकर की भूमिका के लिए फिर से प्रशंसा बटोरी। इसके अलावा वह थिएटर में भी लगातार सक्रिय रहीं। ब्रिटिश कोलंबिया के प्ले जैसे 'नॉइजेस ऑफ', 'रोमियो एंड जूलियट', 'स्टील मैग्नोलियाज' और 'फेम' में उन्होंने हिस्सा लिया। वैरायटी के अनुसार, अभिनेत्री के शोक सभा की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें