एक तरफ बॉलीवुड में जहां नाना पाटेकर तनुश्री द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे हैं। इस बीच हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी पर एक उनके एक प्राइवेट मसाज थेरपिस्ट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मसाजर का आरोप है कि केविन स्पेसी ने उन्हें जबरन मसाज के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाने का दबाव डाला। घटना 2 साल पहले केविन स्पेसी के मलिबू, कैलिफॉर्निया स्थित घर की बताई जा रही है।
जब वह एक बार उनके कैलिफॉर्निया स्थित घर पर पहुंचे थे। मसाजर ने बताया केविन एक टेबल पर लेट गए और जबरन मेरा हाथ अपने प्राइवेट पार्ट पर रखने लगे। इसके बाद केविन ने उन्हें किस करने की कोशिश की और ओरल सेक्स करने को कहा।
बता दें हॉलीवुड में हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे हैं। हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। एंजेलिना जोली से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं ने वीनस्टीन पर आरोप लगाए हैं। #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाएं अपनी बात सोशल मीडिया पर रख रही हैं।