फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

She Hulk Release Date: लीक हुई शी-हल्क की रिलीज डेट, जानिए कब और कहां देख सकते हैं आप

Sat, 14 May 2022 10:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल्स स्टूडियो की कॉमेडी सीरीज 'शी-हल्क' का फैंस बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं। दावा था कि ये इसी साल रिलीज होगी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
she hulk - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल्स स्टूडियो की 'शी-हल्क' का फैंस बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं। कुछ समय पहले सीरीज का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था और ऐसे में अब हर कोई 'शी हल्क' की रिलीज डेट का इंतजार कर रहा है और फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया। फैंस ये बात तो अच्छी तरह जानते हैं कि 'शी हल्क' साल 2022 में ही रिलीज होगी और अफवाह ये भी थी कि इसे अगस्त में रिलीज किया जा सकता है। लेकिन अब आधिकारिक डिज्नी प्लस की यूके साइट ने गलती से 'शी हल्क' की रिलीज डेट जारी कर दी है।

विज्ञापन


डिज्नी ने अपनी आधिकारिक यूके वेबसाइट पर घोषणा की है, 'शी-हल्क' बुधवार 17 अगस्त 2022 को डिज्नी प्लस पर आएगी। माना जा रहा है कि डिज्नी ने गलती से इस सीरीज की रिलीज डेट का एलान कर दिया क्योंकि अब तक मार्वल स्टूडियो की तरफ से 'शी हल्क' की रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

 

विज्ञापन

she hulk - फोटो : सोशल मीडिया
'शी हल्क' कॉमेडी सीरीज है, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे। सीरीज में तातियाना मसलनी जेनिफर की भूमिका निभाएंगी, जो एक वकील है जो अलौकिक-उन्मुख कानूनी मामलों में विशेषज्ञता रखती है। सीरीज में देखने को मिलेगा कि शी-हल्क यानी जेनिफर वाल्टर्स अपने चचेरे भाई ब्रूस बैनर उर्फ द हल्क की तरह ही सुपरहीरो बन जाती है। ब्रू बैनर अपनी बहन की मदद करता है जब उसे अचानक खून की जरूरत होती है और इसी दौरान उसकी शक्तियां भी उसे मिल जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें