विक्टर कैसे बना डॉक्टर डूम
ट्रेलर की शुरुआत डॉक्टर डूम की झलक से होती है, जहां उसके जिंदगी के बारे में बात की जा रही है। बैकग्राउंड से आवाज आती है- ‘विक्टर हमेशा से सबसे होशियार शख्स था। वो अलग था। वो दयालु और सबका ख्याल रखने वाला था। और इसके बाद, उन सभी को छीन लिया गया, जिनसे वो प्यार करता था। मुझे पता था कि वो खो गया है, लेकिन मुझे एहसास नहीं हुआ कि वो टूट गया है।’
ट्रेलर का दमदार डायलॉग
ट्रेलर के आखिर में जब थॉर, डूम पर हमला करने से पहले कहता है- ‘मैं वादा करता हूं, मेरे तुम्हें नर्क पहुंचाने से बहुत पहले ही तुम मुझसे वहां जाने की भीख मांगोगे।’ इसके बाद थॉर, डूम पर हमला करता है, लेकिन वो हमले को दो उंगलियों से रोककर थॉर को अपनी शक्तियों से घायल कर देता है। फिर डूम कहता है- ‘नर्क भी मेरे आदेश का पालन करेगा, क्योंकि मैं हूं डूम।’
ये भी पढ़ें- Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड; जानें फिल्म का कलेक्शन
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
- नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी।
- फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
देखें ट्रेलर -