रॉबर्ट डॉउनी स्टारर हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स 4 का ट्रेलर लांच हो गया है। फिल्म में हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग लेकर देखने को मिलेगा। 2 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में डॉउनी शुरू के दो सीन में ही नजर आ रहे हैं। मार्वल सिनेमाटिक यूनीवर्स के बैनर तले फिल्म को पेश किया जा रहा है।
बात करें ट्रेलर की शुरुआत की तो आयरन मैन एक्टर के एक टूटे हुए हेलमेट से होती है। इस दौरान वह एक संदेश उस हेलमेट में रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। पहले ट्रेलर 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन आज 7 दिसंबर को ट्रेलर लांच हो ही गया। ट्रेलर की तारीख बदलने का कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपित जी एच वाशिंगटन बुश के अंतिम संस्कार है। क्योंकि 30 नवबंर को उनकी मौत हुई थी और 5 दिसंबर को अंतिम संस्कार।
ट्रेलर में वो हर चीज है जिसका दर्शकों को इंतजार था। बता दें कि इससे पहले टीवी शो '13 रीजन्स वाय' की एक्ट्रेस कैथरीन लैंगफोर्ड फिल्म 'एवेंजर्स-4' में शामिल हुई थीं। कैथरीन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 'एवेंजर्स 4' के अलावा कैथरीन अभी नेटफ्लिक्स के शो 'कस्र्ड' में भी काम कर रही हैं। इतना ही नहीं कैथरीन मिलर और सिलेन थॉमस के साथ मिलकर पहले दो एपिसोड को प्रोड्यूस भी करेंगी। कैथरीन इस सीरीज में निमूयी की भूमिका निभाएंगी जिसके पास एक रहस्यमयी तोहफा होता है और उसकी किस्मत में लेडी ऑफ द लेक बनने लिखा होता है।
बता दें '13 रीजन्स व्हाई' में हैना की भूमिका निभाने के लिए लैंगफोर्ड गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामित हो चुकी हैं। एंथोनी और जो रसो के निर्देशन में बन रही 'एवेंजर्स-4' अगले साल मई में रिलीज होगी।