ऑस्कर अवार्ड विजेता 51 वर्षीय एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने एक इंटरव्यू में बताया कि छोटी उम्र में उनकी शादी एक्टर टॉम क्रूज से होने की वजह से हॉलीवुड में यौन शोषण से वो अछूती रह गईं। वे बताती हैं कि उनकी शादी बहुत छोटी उम्र में हुई।
हालांकि क्रूज की सुपरस्टार इमेज ने उनकी सुरक्षा की। किडमैन ने बताया कि टॉम की वजह से किसी ने उनका शोषण करने की हिम्मत नहीं की। टॉम से निकोल ने 1990 में शादी की। उस वक्त निकोल 22 वर्ष की थीं। गौरतलब है कि उनकी शादी 2001 में भंग हो गई।
निकोल बताती हैं कि टॉम से अलग होने के बाद उनके प्रति लोगों का रवैया बदल गया। टॉम के साथ निकोल ने दो बच्चों को एडॉप्ट किया था जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। साल 2006 में निकोल ने गायक कीथ अर्बन से शादी की। कीथ से निकोल को जैविक रूप से दो बेटियां हुईं।