फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडीगार्ड द्वारा फैन के साथ मारपीट की खबर पर ये बोलीं अमेरिकी सिंगर मारिया कैरे

Mon, 31 Jul 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
मारिया कैरे
विज्ञापन
हाल ही में अमेरिकी सिंगर मारिया कैरे के एक फैन ने कहा था कि मारिया के बॉडीगार्ड ने उनके साथ मारपीट की है। हालांकि मारिया की टीम ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं इस मामले में जब मारिया से सवाल किया गया तो मारिया ने कहा, मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ हुआ होगा, पर अगर ऐसा हुआ है तो मै माफी मांगती हूं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मारिया के फैन जेम्स पाब्लो ने कहा था कि जब उसने मारिया के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की तो मारिया के बॉडीगार्ड्स ने उनके साथ मारपीट की, जबकि मारिया उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार थीं। पाब्लो उस वक्त स्टेज के पीछे खड़े थे, जब वह सेल्फी लेने गए तो मारिया के बॉडीगार्ड्स ने उसे खींचकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सिंगर मारिया के करीबी सूत्रों ने बताया कि पाब्लो ने मंच के पीछे जाने के लिए एक नकली बैज का इस्तेमाल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें